पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने पत्नी मित्रा घोष के साथ मंगलवार को अष्टमी के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने महामायी के चरणों में प्रदेशवासियाें की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद राज्यपाल ने यज्ञशाला पहुंचकर हवन, यज्ञ किया और हवन में आहूति डाली। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी में लोगों की असीम आस्था है और नवरात्रों में हरियाणा के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने यहां आते हैं। मां अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है।