फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की हठधर्मिता पर लगी लगाम, पंचकूला की जनता की हुई जीत : विधायक चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-8 में अपने निवास पर शनिवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एडहॉक कमेटी को उच्च न्यायालय में चुनौती देने के बाद उसे निरस्त करना पड़ा जो पंचकूला की जनता और लोकतंत्र की बड़ी जीत है।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में नगर निगम में चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा पारित प्रस्तावों को लागू नहीं किया गया। सेक्टर-8, 9 और 10 में पेड़ पार्किंग की बकाया राशि, अवैध माइनिंग और निगम भूमि के दुरुपयोग के मामले उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, और पंचकूला की सफाई रैंकिंग लगातार गिर रही है। मानसून के बाद सड़कों और गलियों की हालत और भी खराब हो जाती है।
विधायक ने अमृत योजना के तहत 40 करोड़ की सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि जनता के पैसे की बर्बादी हुई है। उन्होंने निगम की भूमि को ट्रस्ट बनाकर सत्ता से जुड़े लोगों को देने की प्रथा पर भी सवाल उठाए। सेक्टर-19 सहित कई इलाकों में बरसात के दौरान घरों में पानी घुसता है, जबकि विभागों के बीच कोई समन्वय नहीं है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि पंचकूला जैसे शांत जिले में चोरी, लूट, नशाखोरी और आत्महत्याओं के मामले रोज बढ़ रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना है। उन्होंने धारा 7ए और परिवार पहचान पत्र की खामियों के कारण गरीबों को बीपीएल सूची से बाहर किए जाने की भी आलोचना की।
इस मौके पर सलीम खान, संदीप सोही, अक्षयदीप, गुरमेल कौर, उषारानी, गौतम प्रसाद, नवीन बंसल, मनीष छाछिया, गुरमीत नंबरदार, ओम शुक्ला और पंकज वाल्मीकि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें