चंडीगढ़। पंजाब में कैसे प्रगतिशील औद्योगिक माहौल तैयार किया जाए और किस तरह सूबे में उद्यमियों के लिए व्यापार करना आसान बनाया जाए इसके लिए प्रदेश सरकार विभिन्न उद्यमियों के फीडबैक जुटाएगी। इसका मकसद सूबे में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए अच्छी परिस्थितियां उपलब्ध कराना है।
इसी के मद्देनजर पिछले दिनों कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) से भी संवाद स्थापित किया गया था। इसमें उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा खुद उद्यमियों से रूबरू हुए थे। दरअसल इनवेस्ट पंजाब के मद्देनजर सरकार उद्यमियों की राय व सुझावों से अपने औद्योगिक नीति कार्यान्वयन को और मजबूत बनाना चाहती है ताकि सूबे के उद्योगों को भी मजबूती मिले और पंजाब में निवेश भी बढ़े। इसी तरह के संवादों का सत्र सरकार अब आगे भी जारी रखेगी। ऐसे सत्रों में प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। सरकार उद्यमियों से यह भी जानना चाहती है कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की राह में क्या-क्या चुनौतियां पेश आ रही हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण सृजित करने पर ध्यान दिया जा रहा है और निवेशक इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर विश्वास जता रहे हैं। इसी के चलते प्रदेश भर के उद्यमियों से उनके सुझाव लेने के लिए संवाद स्थापित किए जा रहे हैं। संवाद