फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गेस्ट टीचरों को नियमित करे सरकार, वरना करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (डीएसटीए) ने गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया है। संगठन ने गेस्ट टीचरों पर कथित बल प्रयोग की निंदा करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएसटीए के राज्य चेयरमैन धर्मेंद्र ढांडा, राज्य प्रधान विजेंद्र मोर, महासचिव सुनील यादव और प्रेस सचिव बूटा सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि गेस्ट टीचर करीब 20 वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्ति के समय वे निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करते थे।सरकार उच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप उन्हें पात्र सेवा लाभ दे और नियमितीकरण का समाधान निकाले। संगठन ने सरकार से बातचीत के जरिए समस्या सुलझाने की अपील की।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को भी अव्यावहारिक बताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें