फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का पहला पुलिस कम्युनिटी हब तैयार

Tue, 24 Sep 2013 02:02 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 थाने में प्रदेश का पहला पुलिस कम्युनिटी हब बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को डीजीपी एसएन वशिष्ठ इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद इसे जनता के सुपुर्द कर देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। सोमवार शाम को कमिश्नर राजबीर देसवाल, डीसीपी अश्विन शेणवी व अन्य पुलिस अधिकारी थाने में पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।


थाने में खाली पड़ी जगह को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर एक खुबसूरत पार्क, बच्चों के लिए झूले और सैर करने के लिए पाथ वे बनाने के अलावा एक लाइब्रेरी, कम्युनटी हॉल भी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसे नाम दिया गया है पुलिस कम्युनिटी हब। सेक्टर-14 का थाना प्रदेश में ऐसा पहला मॉडल थाना बन गया है, जहां इस तरह की सुविधाएं मिलेंगी। बच्चे झूलों का आनंद ले सकेंगे। बड़े-बुजुर्ग सैर कर सकेंगे। वहीं कम्यूनिटी हॉल को भी रक्तदान शिविर, मीटिंग या अन्य सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें