फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेतों में लगी आग घरों तक पहुंची, रास्ता तंग कहकर लौट गई दमकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। रविवार दोपहर को मौली मार्ग पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही यह आग आस-पास के घरों तक पहुंच गई। यह देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने में जुट गए। इसी बीज गांव के राजवीर राणा, रोहित राणा, ऋषिपाल, यश राणा आदि ने आग लगने की सूचना डायल 112 व दमकल विभाग कार्यालय अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया को दी।
विज्ञापन

इन लोगों का आरोप था कि सूचना देने के 20 मिनट बाद डायल 112 की गाड़ी पहुंची और आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी। लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारी आग लगने की जगह पर गाड़ी के पहुंचने के लिए तंग रास्ता होने की बात कहकर वापस लौट गए। लोगों ने अपने घरों से पानी ढोकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों के प्रति लोगों में काफी रोष देखने को मिला।
तहसील कार्यालय की चारदीवारी के अंदर आग से वन संपदा को नुकसान: उधर, बरवाला उप तहसील कार्यालय की चारदीवारी के अंदर मौजूद झाड़ियों में भी आग लग गई। इससे खाली पड़ी जमीन में लगे सफेदा के पेड़ों और वन संपदा को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि यहां की आग भी कार्यालय की बिल्डिंग तक पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते काबू पा लेने से गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें