पंचकूला। गाड़ी के दस्तावेज ठीक नहीं होने पर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर लोग भाग गए। सेब मंडी के व्यापारी की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेब मंडी में दुकान नंबर तीन के मालिक गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि पंचकूला में नेशनल रोड करियर के नाम का ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। 12 सितंबर शाम को उनके ट्रांसपोर्ट ऑफिस में एक टाटा कंटेनर चालक आया। वह उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए सेब को लोड करवाने के लिए कहने लगा। जब गाड़ी ड्राइवर से गारंटर देने के लिए कहा तो जिस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह आदमी गारंटर के तौर पर डॉक्यूमेंट देने में आनाकानी करने लगा। इस पर उसने ड्राइवर से गाड़ी के कागज चेक किए। कागज चेक किए जाने पर गाड़ी का चेसिस नंबर व असली नंबर अलग-अलग थे। इस पर कागज चेक किए जाने के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। सेब व्यापारी ने इसकी सूचना सेक्टर-20 थाना पुलिस को दी।