पंचकूला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में रात के समय सभी कर्मचारी हॉस्पिटल का मुख्य गेट बंद कर आराम फरमाते हैं। अस्पताल के बाहर का मुख्य दरवाजा बंद देख सभी मरीज लौट जाते हैं। जब बुधवार रात 12 बजे बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का निरीक्षण किया तो देखा सिक्योरिटी गार्ड सीनियर मेडिकल ऑफिसर के कमरे में एसी के निचे ठंडी हवा में बिना वर्दी के आराम फरमा रहे थे। जब उनसे अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्स के बारे में पूछा तो कहा कि वह भी सोए हैं। मुख्य दरवाजा बंद करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर आवारा कुत्ते घुस आते हैं।
मरीज परेशान नहीं होना चाहिए। अस्पताल के दरवाजे बंद नहीं कर सकते। इस बारे मै वहां के मेडिकल ऑफिसर से बात करती हूं कि रात के समय में क्यों दरवाजे बंद किए गएl
-मुकता कुमार सीएमओ नागरिक हॉस्पिटल पंचकूला