फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंद्रग्रहण के चलते आज माता समलासन देवी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। चंद्रग्रहण के चलते रायपुररानी स्थित प्राचीन माता समलासन देवी मंदिर के कपाट निर्धारित समय तक बंद रहेंगे। यह जानकारी मंदिर के पुजारी जितेंद्र मोहन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को प्रातः 6:30 बजे से सूतक लगने के कारण मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। रात्रि 7:30 बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट फिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पुजारी के अनुसार चंद्रग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से सायं 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ग्रहण काल के दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिरों के कपाट बंद रखने की परंपरा है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें