पंचकूला। जिलेभर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने थाना स्तर पर 28 स्थानों पर स्थायी नाके स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस इन नाकों पर संदिग्ध बाइक सवारों की चैकिंग करेगी। चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इलाके की गतिविधियों के अनुसार पीसीआर, राइडर और ईआरवी तैनात की गई है। सभी थाना प्रभारी और संबंधित एसीपी इन नाकों पर तैनात पुलिस टीमों को नियमित रूप से ब्रीफ करेंगे और मौके का जायजा लेंगे। उन्होंने क्राइम ब्रांच, थाना-चौकी पुलिस और नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को चोरी, झपटमारी, अवैध हथियारों और नशा तस्करी जैसे मामलों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं।