फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम3एम मनी लॉन्ड्रिंग : ईडी ने सीबीआई जज के भतीजे अजय परमार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एम3एम मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई जज के भतीजे अजय परमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय परमार को पंचकूला जिला अदालत में पेश किया गया। ईडी ने इस दौरान आरोपी अजय परमार से पैसे और दस्तावेज की रिकवरी के लिए छह दिन का रिमांड मांगा। इस पर जिला अदालत ने आरोपी अजय परमार को चार दिन के रिमांड पर भेजा है। ईडी ने सीबीआई जज सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार को कंपनी में न्यायिक अधिकारी के रूप में काम करने पर गिरफ्तार किया है। इसमें ईडी को अहम दस्तावेज मिले है। इस आधार पर रिकवरी के लिए सभी आरोपियों को अब आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है।
इस मामले में बीते वीरवार को एम3एम मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के डायरेक्टर बसंत बंसल और उनके बेटे पंकज बंसल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने दोनों को वीरवार को पंचकूला स्थित जिला अदालत में पेश किया था। जहां से दोनों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया था। इससे पहले ईडी रूप बंसल को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बसंल बंधुओं पर 400 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दोनों भाइयों पर सेल कंपनियों के जरिए 400 करोड़ रुपए जुटाने का आरोप लगा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि एम3एम ग्रुप ने आईआरइओ ग्रुप से 400 करोड़ रुपए लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एम3एम ग्रुप में ट्रांजेक्शन को डेवलपमेंट पेमेंट दिखाया गया है। ईडी इस मामले में एम3एम ग्रुप की करोड़ों रुपए की संपत्ति अब तक जब्त कर चुकी है। 10 दिन पहले गुरुग्राम में इडी ने रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के ठिकानों पर छापेमारी करके 60 करोड़ की लग्जरी कारें और 6 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की थी। ईडी ने आरोप लगाया है कि एम3एम समूह के प्रवर्तकों बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल एवं अन्य प्रमुख लोग तलाशी अभियान के दौरान जांच-पड़ताल से जानबूझकर बचते रहे। ईडी ने कहा कि रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों की तलाशी के दौरान उसे फेरारी, लैम्बॉर्गिनी, लैंड रोवर, रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सिडीज एवं मेबैक जैसी 17 लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें