फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा रोडवेज की बस ने एसपीओ को टक्कर मार दस मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। बाइक सवार एसपीओ को हरियाणा रोडवेज की बस ने शुक्रवार दोपहर बाद टक्कर मार दी। इसके बाद उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार (46) रायपुररानी निवासी के रूप में हुई है। वह पंचकूला ट्रैफिक पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत था। हादसे के तुरंत बाद रोडवेज बस का ड्राइवर घायल पुलिसकर्मी को बस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अरुण कुमार सेक्टर 6 पुलिस हेडक्वार्टर के समीप ड्यूटी पर तैनात था। एसपीओ दोपहर 3 बजे के करीब छबील का पानी पीकर सेक्टर-5 पार्क के साथ जा रही सर्विस रोड से सेक्टर-5 की तरफ बाइक से जा रहा था। उसी समय हरियाणा रोडवेज की बस मोरनी से सेक्टर-5 बस स्टैंड की ओर आ रही थी। बस सेक्टर 5 व 6 डिवाइडिंग रोड से धरनास्थल की तरफ सड़क पर मुड़ने वाली थी। जैसे ही पुलिसकर्मी बेलाविस्टा होटल के पीछे धरनास्थल वाली सड़क पर पहुंचा कि बस ने पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी।

इसके बाद उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में पुलिसकर्मी के सिर और शरीर के अन्य जगहों से काफी खून निकल चुका था। ट्रैफिक इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 5 व 6 की डिवाइडिंग रोड से 90 डिग्री का मोड़ है। सर्विस रोड से पुलिसकर्मी अपनी बाइक पर जा रहे थे। रोडवेज बस चालक जयप्रकाश ने बस को तेजी में मोड़ा और बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें