पंचकूला। भारी बारिश के कारण उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिले के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लगातार वर्षा हो अभी नहीं थमेगी। आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सावधानियां एवं परामर्श जारी किए गए हैं। इन पर रखें ध्यान-
-मोरनी क्षेत्र की सभी 14 भोज (राजस्व एस्टेट) भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की दृष्टि से संवेदनशील
-लोगों से अपील-आम जनता सतर्क रहें तथा आगंतुक अनावश्यक यात्रा से बचें
-लोगों नागरिकों को नदियों विशेषकर टांगड़ी, घग्गर, कौशल्या सहित नालों एवं अन्य जल स्रोतों से दूर रहने की सख्त हिदायत
-सभी गोशाला प्रबंधन समितियों से सतर्क रहने और चारा, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने की अपील
-निचले इलाकों में जलभराव की संभावना, अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन की आशंका, यात्रियों को सावधानी बरतने और संवेदनशील मार्गों से बचने की सलाह
सभी नागरिकों को सतर्क रहने, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे परामर्शों का पालन करने की अपील
आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
आपात स्थिति में नागरिक लघु सचिवालय सेक्टर-1, पंचकूला के भूतल पर कमरा नंबर- 107 में संपर्क करें।