पिंजौर। स्वदेशी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 7 सितंबर को पिंजौर में स्वदेशी संकल्प यात्रा होगी। इसी के मद्देनजर पिंजौर के कुछ प्रमुख व्यापारी,सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक हुई। सभी ने यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का आश्वासन दिया और सभी ने एक विदेशी वस्तु छोड़ने का संकल्प लिया। यात्रा की शुरुआत आगामी 7 सितंबर को काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ सुबह 10 बजे शुरुआत होगा। इसी प्रकार 11 सितंबर को पिंजौर में यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो पिंजौर में यात्रा गार्डन से सायं 4 बजे प्रारंभ होगी। बैठक में पीयूष पुंज, यात्रा के संरक्षक तरसेम गुप्ता,मयूर प्रताप सिंह, संरक्षक योगेंद्र शर्मा, चिंतन वर्मा व अन्य मौजूद रहे।