पंचकूला। चोरी की बड़ी वारदात करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर इससे ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार शातिर चोर रवि कुमार गांव मौली का रहने वाला है। पुलिस ने इसे सूचना पर गांव मौली में इसके घर पर दबिश देकर ढाई लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की गई सोने की अंगूठी एक अनजान व्यक्ति को बेच दी थी।
ऐसे की थी वारदात
पुलिस ने बताया कि 9 मई को पिंकी पत्नी कृष्ण कुमार निवासी मौली ने थाना रायपुररानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह परिवार समेत किसी जरूरी काम घर को ताला लगाकर बाहर गई थी। जब वे लौटे तो अंदर घर की अलमारी का ताला टूटा मिला था और उसमें रखे 3 लाख 60 हजार रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी गायब थी। इसकी शिकायत देने के बाद अब चोर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।