फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सज गया मां काली का दरबार, आज सुबह 4 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर विशेष तैयारियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर प्राचीन श्री काली माता मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। पहले नवरात्र पर सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे और रात 11 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि पहले नवरात्र पर विधायक शक्ति रानी शर्मा मंदिर में घट स्थापना करेंगी और हवन-यज्ञ में भाग लेंगी। वहीं 22 मार्च को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी माता के दरबार में शीश नवाने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलरोधक टेंट लगाए गए हैं। मंदिर को रंगीन लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 12 ऑटो दो शिफ्टों में सेवा देंगे। इस बार मंदिर के नए भवन का मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को चौलाई के लड्डू वितरित किए जाएंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था
रामबाग रोड से काली माता मंदिर तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे।
परवाणू व हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहन चालक कालका बाजार मार्ग की बजाय पंचकूला-शिमला बाईपास का प्रयोग करें।
रामबाग की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन कालका सब्जी मंडी के निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें