फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: काॅलोनीवासियों को एक-एक मरला जमीन देने का प्रस्ताव लाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमडीए को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए गांव चंडीमंदिर में 100 एकड़ जमीन दिए जाने की भी मांग
विज्ञापन

300 करोड़ का बजट प्रस्तावित करेगा निगम, इस बार 14 करोड़ बजट बढ़ाया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बजट और विकास कार्यों पर चर्चा के लिए नगर निगम की 10 मार्च को बैठक होगी। पिछले बार की तुलना में 14 करोड़ ज्यादा 300 करोड़ के बजट प्रस्ताव में रखा जाएगा। इसमें नगर निगम 284 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बजट में 25 से ज्यादा मुद्दे पेश किए जाएंगे। सबसे बड़ा एजेंडा शहर में बनी कालोनियों को पक्का करने के लिए लाया जाएगा। सरकार की 20 साल की पॉलिसी में वर्ष 2004 के रेट के अनुसार राजीव, इंदिरा, खड़क मंगोली, गांधी कॉलोनी में एक मरला के प्लॉट देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही पीएमडीए को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए गांव चंडीमंदिर में 100 एकड़ जमीन दिए जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। यह जानकारी महापौर कुलभूषण गोयल ने एक प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि पंचकूला में काफी कॉलोनियां बसी हैं। जिसमें राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, खड़क मंगोली व गांधी कॉलोनी मुख्य हैं। इन कालोनियों में 20 वर्षों से रहने वालों के लिए सरकार ने नई पॉलिसी बनाई है, जिसके अनुसार 2004 के कलेक्टर रेट के आधार पर एक मरले के प्लाट देने का प्रस्ताव लाया जाएगा। शेष को काॅलोनियों हटा दिया जाएगा। गांव सकेतड़ी के पास मानव कालोनी बसी है। उसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहित कर रखा है। उस कॉलोनी को अधिग्रहण से मुक्त करने व कालोनी में मूलभूत सुविधाएं देने का प्रस्ताव लाया जाएगा। गांव बीड़-घग्गर के अंदर हजारों की संख्या में लोगों ने वन विभाग की जमीन पर घर बनाए हैं, जो 20 साल से ज्यादा पुराने हैं। इसे भी सरकार ने जो नई पॉलिसी बनाई है, उसके अनुसार 2004 के कलेक्टर रेट के आधार पर एक-एक मरले के प्लाट देने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन



ये महत्वपूर्ण एजेंडे भी होंगे शामिल
-शहर के लोगों की समस्या को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में एक एंबुलेंस ड्राइवर सहित उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव।
-शहर के 5 कम्युनिटी सेंटरों में डॉक्टर, नर्स व एंटी रैबीज टीकों का इंतजाम करने का प्रस्ताव
-2 छोटी स्वीपिंग मशीन, 2 पैच मशीन, 2 स्टीम वाटर वैक्यूम क्लीनर मशीन, वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
-सभी वेंडरों का नए सिरे से सर्वे किया जाएगा। उसके बाद वेंडिंग जोन बनाए जाने का प्रस्ताव।
-हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 2023 में नगर निगम को छट पूजा घाट स्थानांतरित किया था। उसकी रेनोवेशन, वहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुसार उसे बढ़ाने का प्रस्ताव। पब्लिक टायलेट व नीचे जाने का रास्ता मुहैया करवाने का प्रस्ताव।
विज्ञापन

ऐसे गांव जैसे कि बिल्ला, जलौली, बेहड़ व सेक्टर 9 में सामुदायिक केंद्र की सुविधा नहीं है। वहां पर सामुदायिक केंद्र बनवाने का एजेंडा।
-नगर निगम के करीब 12 गांव, जहां पर सीवरेज की सुविधा नहीं है। उन सभी गांवों में सीवरेज के लिए नगर नगर निगम की ओर से टेंडर लगाए जाने का प्रस्ताव।
-सभी पब्लिक शौचालयों की रेनोवेशन करवाने व दूसरे शहरों की तर्ज पर महिलाओं के लिए पिंक टायलेट व सेनेटरी पैड नैपकिन मशीन लगाने का प्रस्ताव।
-नगर निगम क्षेत्र की जिन सड़कों की रि-कारपेटिंग का कार्य शेष है, उसके लिए नगर निगम द्वारा तुरंत टेंडर लगाए जाएं।
-नगर निगम पंचकूला द्वारा गीले कूड़े का निष्कासन करने हेतू अलग से प्लांट लगा दिया जाए।
-शहर में 30,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से फूड कार्ट लगाने का प्रस्ताव।
-रिहायशी इलाकों के पास कोई भी शराब बार न खोले जाने का प्रस्ताव।
-चंडीमंदिर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2 एकड़ की 5 जगहों की ऑक्शन का प्रस्ताव।
-पालतू कुत्ते के सड़कों पर शौच कराने व गाड़ी धोने पर मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव।

-नगर निगम पंचकूला के 5 सामुदायिक केंद्रों पर शव वाहन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव।-गांव कोट में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 500 गज की जमीन की अनुमति देने का प्रस्ताव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें