पिंजौर। यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल पिंजौर में ‘ओडिसी: फ्लेयर हंट भव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को अपनी छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें गायन, नृत्य, वाद्य संगीत, दोहे एवं श्लोक प्रस्तुति, तात्कालिक भाषण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोस्टर मेकिंग, पॉट पेंटिंग आदि शामिल रहे।