फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आयुक्त ने निगम क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। शहर में बंद और जाम रोड गलियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान निगम आयुक्त ने बरसात के बाद सड़कों पर पानी और गलियों में एकत्रित न हो, इसके लिए रोड गलियों की सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि हाल ही में हुई बरसात के बाद कुछ ही स्थानों जल भराव की समस्या आई है। रोड गलियों, बरसाती नालों की सफाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉक्टर रिचा राठी भी मौजूद रही।
विज्ञापन


बैठक के बाद आयुक्त ने मौके का निरीक्षण किया...
अमर उजाला की ओर से लोगों की समस्या के मद्देनजर रोड गलियों की सफाई से जुड़ी कई खबरें प्रकाशित की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने पहले अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला के साथ पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1, सेक्टर-19, अभयपुर आदि स्थानों का निरीक्षण किया और उन स्थानों को चेक किया, जहां सड़कों पर पानी एकत्रित होने की समस्या बनी हुई थी। इस दौरान आयुक्त ने संबंधित एक्सईएन और मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए की जिन स्थानों पर पानी की निकासी के संबंध में सोक पिट बनाने की आवश्यकता है वहां सोकपिट बना दी जाए।
रैपिड टास्क फोर्स का गठन
आयुक्त ने बताया की मानसून को देखते हुए पंचकूला नगर निगम ने रैपिड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर 9696120120 भी जारी किया गया है ताकि किसी स्थान पर यदि बारिश की वजह से जल भराव हो तो उस स्थिति से निपटने के लिए पंचकूलावासी कॉल करके सहायता पा सकें। आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि रैपिड टास्क फोर्स उस जगह का खास तौर पर ध्यान रखें जहां अधिकतर पानी एकत्रित होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि चाहे शिकायत आए या ना आए, फिर भी संबंधित एएसआई बारिश के समय में सतर्क रहेंगे। इस दौरान एक्सईएन अजय पंघाल, प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, एसडीओ मनोज अहलावत, राजेश चंदेल, हरेंद्र सेठी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें