फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठंड बढ़ी तो धूप रही नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से छाया रहा कोहरा, कम विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मौसम में बढ़ती ठंड ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा और दिनभर धूप नहीं खिली। कोहरे के साथ चलती ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिसके चलते लोग घरों से कम निकले।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी में भी सुबह से कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और ठंडक का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें