फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कुराड़ी मोहल्ला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया। तीसरे दिन भागवत कथा में व्यास गद्दी से विराजमान पूज्य कथा वाचक हंसराज राधे-राधे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति मार्ग की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन भगवान की भक्ति, सत्संग और अच्छे कर्मों से ही सफल बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, उसके जीवन के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 13 मार्च को हवन और पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें