फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष का करीबी बता ठगने वाला दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/पिंजौर। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का करीब बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 7 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उमेद सिंह और वीणा गांव राहूवाला निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। अदालत ने पत्नी को न्यायिक हिरासत और पति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस उसकी तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिंजौर निवासी लुईस छेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति केे दोस्त ने उमेद सिंह नामक व्यक्ति से मुलाकात करवाई। इसके बाद एक दिन उमेद सिंह अपनी पत्नी सहित उनके घर पर आया और दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये उनसे ठग लिए।
विधानसभा स्पीकर से बताई थी अच्छी पहचान
आरोपी ने शिकायतकर्ता को विक्की से मिलवाया और बताया कि एमएलए व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से उसकी अच्छी पहचान है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के झांसे में आकर नौकरी लगवाने के नाम पर पहले 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि दे दी। इसी तरह बेटी को चंडीगढ़ होमगार्ड में नौकरी लगाने के बदले 4 लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपी ने कई बार पैसे लिए। वहीं, नकली आई कार्ड बनाकर भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें