फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजर परिदा बोलेः कर्फ्यू में नहीं मिलेगी कोई छूट, केंद्र सरकार कर रही चंडीगढ़ की कड़ी निगरानी

Fri, 24 Apr 2020 11:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूटी एडवाइजर मनोज परिदा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीते कई दिनों से कर्फ्यू में छूट की उम्मीद कर रहे शहरवासियों के लिए बुरी खबर है। प्रशासन आने वाले दिनों में कर्फ्यू में कोई छूट नहीं देने वाला है। एडवाइजर मनोज परिदा ने वीरवार को बताया कि रेड जोन और कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद चंडीगढ़ की निगरानी सीधे केंद्र सरकार कर रही है। ऐसे में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्हें डायरेक्टर हेल्थ सर्विस डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि शहर में बीते कई दिनों से डोर-टू-डोर हेल्थ स्क्रीनिंग का काम जारी है। अब तक 9.92 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से 586 व्यक्तियों में मामूली लक्षण दिखे हैं, जिनकी जांच की गई है।

फगवाड़ा की बच्ची के संपर्क में आने पर पीजीआई के 54 डॉक्टरों और हेल्थ कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासक ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी कि कोरोना मरीज और अन्य मरीजों के इलाज करने वाले डॉक्टरों को अलग-अलग किया जाए ताकि संक्रमण अस्पताल के अंदर न फैले। बैठक में जानकारी दी गई कि वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में 132 मीडिया कर्मियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। इसके अलावा सेक्टर-39, 3, 4, 6 और 19 में फॉगिंग की गई है।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच ही खुलेंगी दुकानें
यूटी प्रशासन ने शुक्रवार से कर्फ्यू में दी गई छूट में कुछ बदलाव किया है। प्रशासन ने तय किया है कि अब दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच ही खुलेंगी। इस दौरान शहरवासी अपने पास की मार्केट में पैदल जाकर अनिवार्य चीजों की खरीदारी कर सकेंगे। यह फैसला बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लिया गया है। पहले यह समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक था।
विज्ञापन

चिकित्सकीय जांच के बाद ही पहुंचेंगी फल-सब्जियां व अखबार

नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि अब शहर लोगों के घरों तक पहुंचने वाली सब्जियां, फल, अखबार, ब्रेड, दूध आदि की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। इसके अलावा वेंडर्स की तरफ से भी सभी नियमों को अपनाने के बाद ही सामान लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों को भी रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा वेंडरों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है, ताकि लोगों के मन में किसी तरह का कोई वहम न हो। बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर की 81 एनजीओ और चैरिटेबल संस्थाओं की मदद से प्रशासन रोजाना जरूरतमंदों तक पैक खाना पहुंचा रहा है।

कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की कहानी होगी सार्वजनिक
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सुझाव दिया कि शहर में जो व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे हैं, उनकी कहानी शहरवासियों तक पहुंचानी जानी चाहिए ताकि लोगों को उनसे प्रोत्साहन मिले। लोगों के बीच फैले कोरोना के डर को सतर्कता में बदलने की जरूरत है। लोग कोरोना को हराकर घर गए लोगों की जीत को शहरवासियों की तरफ से भी सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। प्रशासक ने कहा कि अस्पतालों में कोरोना वायरस के अलावा अन्य कारणों से भर्ती मरीजों की भी अच्छे से देखभाल होनी चाहिए, ताकि किसी को कोई समस्या न आए।

अब टोकन सिस्टम से मिलेगा राशन
फूड सप्लाई विभाग के सेक्रेटरी विनोद पी कावले ने बताया कि शहर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहूं और दाल बांटने की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने अब वितरण प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है। अब लोगों को टोकन सिस्टम से ही राशन दिया जाएगा। जिस जगह राशन बंटना होगा, वहां एडवांस में लोगों को टोकन दिया जाएगा ताकि वितरण के स्थान पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो। साथ ही लोगों को पहले ही बता दिया जाएगा कि जिन लोगों के खातों में केंद्र सरकार की तरफ से राशन के पैसे आते हैं, यह राशन सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की भी अब सख्ती से पालना की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें