फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नौ जिलों में पंचायत चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल, चार जिलों में तीसरे चरण में चुनाव

Fri, 14 Oct 2022 02:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल जिले में तीसरे चरण में पंचायत चुनाव होंगे। हिसार के आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव चल रहा है। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नौ जिलों में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का बिगुल शुक्रवार को बजेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह प्रेसवार्ता कर चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण की घोषणा से पहले वह सुबह 11 बजे आयोग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिलों में चुनाव की घोषणा बैठक के बाद पौने 12 बजे की जाएगी। बैठक में चुनाव आयुक्त तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

प्रशासनिक कारणों से फरीदाबाद-पलवल के चुनाव तीसरे चरण में
हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में तीसरे चरण में पंचायत चुनाव होंगे। हिसार के आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव चल रहा है। तीन नवंबर को मतदान और छह नवंबर को मतगणना होनी है। इसलिए यहां दूसरे चरण में भी चुनाव नहीं होगा। फतेहाबाद जिले की सीमाएं हिसार व आदमपुर के साथ लगती हैं।
विज्ञापन


दोनों चुनाव एक साथ होने से प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए फतेहाबाद में भी तीसरे चरण में ही चुनाव होगा। फरीदाबाद और पलवल में भी प्रशासनिक कारणों से दूसरे चरण में चुनाव नहीं होंगे। इन चार जिलों में 8 नवंबर के बाद चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 30 अक्तूबर और दो नवंबर को है। इसके एक सप्ताह बाद दूसरे चरण के मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 21 अक्तूबर के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

चुनाव के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है। उपचुनाव व अन्य कारणों से तीसरे चरण में भी पंचायत चुनाव कराने पड़ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी पर्याप्त संख्या में मिल पाएगी। डॉ. इंद्रजीत, सचिव, राज्य चुनाव आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें