पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में शनिवार रात पंजाबी गायक शिवा चौधरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। खचाखच भरे स्टेडियम में शिवा चौधरी ने हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
शिवा चौधरी ने ‘रुपया जितना चाले’, ‘यार का नेम चलै’, ‘दिल ले गया’ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। जैसे-जैसे उन्होंने अपने गीतों की प्रस्तुति आगे बढ़ाई, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। युवा दर्शक गीतों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए।