फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत की बल्ली टूटी, एक मजदूर की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में खड़े मृतक के परिजन और दोस्त। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 में पांच मंजिला भवन के निर्माण के दाैरान एक बल्ली टूटने से नीचे गिरकर एक मजदूर की माैत हो गई जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। मरने वाले की पहचान बिहार के जिला सहरसा निवासी कृष्णा के रूप में हुई है। घायल राजा राम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पांच मंजिला भवन में काम कर रहे मिस्त्री रजीव कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे तीनों लोग भवन में काम कर रहे थे। वह कुछ दूरी पर जुड़ाई का काम कर रहा था। जिस बल्ली पर खड़े होकर कृष्णा और राजाराम काम कर रहे थे, वह अचानक टूट गई। अचानक हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। दोनों को सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में भर्ती राजाराम ने बताया कि बल्ली टूटने से दोनों एक साथ नीचे गिरे तो उसने एक सरिया सरिया पकड़ लिया। कृष्णा सीधे नीचे गिरने से उसको ज्यादा चोट आई। नीचे काम कर मजदूरों की मदद से उसको नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-25 पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना किस वजह से हुई इसके बारे में काम कर रहें मजदूरों से बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मौके पर पुलिस ने अस्पताल में परिजनों से मिलकर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें