फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग के दो लाख रुपयों से भरा बैग ऑटो चालक ने ही चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-11 निवासी बुजुर्ग का दो लाख रुपयों से भरा बैग ऑटो चालक ने ही छिपाया था। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से पैसे बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक की पहचान नीरज सक्सेना गांव हरिपुर पंचकूला निवासी के रूप मेंं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 निवासी रामनाथ कोहली ने शिकायत में बताया कि उनका मनीमाजरा चंडीगढ़ में कार सेल-परचेज का काम है। 19 मार्च को उन्होंने 2.90 लाख रुपये में एक गाड़ी बेची थी। सोमवार को वे सुबह 11 बजे ऑटो चालक नीरज के साथ मनीमाजरा गए थे। वहां से उन्होंने गाड़ी जो बेची थी, उसके दो लाख रुपये नकद लिए और उसके बाद नीरज के साथ ऑटो में बैठकर वापस घर जाने के लिए निकले। जब वे सेक्टर-10, 9, 15 व 16 चौक पर पहुंचे तो नीरज ने कहा कि ऑटो खराब हो गया है। नीरज ऑटो से नीचे उतर गया और पानी की बोतल लेकर टायर के ऊपर पानी डालने लगा। शिकायतकर्ता भी ऑटो से उसे देखने लगे। इतने में ऑटो में रखे दो लाख रुपये का बैग एक अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया और फरार हो गया। शिकायतकर्ता को शक हुआ उन्होंने तुरंत ऑटो के अंदर देखा तो पैसे वाला बैग वहां नहीं था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें