फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणवी डांस और लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति देख झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड पर चल रहा सरस मेले का मंगलवार को समापन हो गया। आयोजित समारोह में हरियाणवी डांस और लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति देख दर्शक झूम उठे। स्टेज पर हरियाणवी फोक डांस की प्रस्तुति शुरू हुई तो दर्शकों ने जमकर वाहवाही की। मेले के आखिरी दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आए। मेले के आखिरी दिन परेड ग्राउंड गुलजार रहा। अलग-अलग जिलों से आई समूह की महिलाएं एक साथ पंजाबी गानों पर जमकर थिरकीं।
विज्ञापन

सिरसा से आई 75 साथ की विमला देवी ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए झूमते नजर आई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल यादव ने बताया कि आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की तरफ से हरियाणवी फोक डांस, हरियाणवी रागिनी, लोकनृत्य, ढोल नगाड़ा पार्टी ने मोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा दिन भर आने वाले शहरवासी और अलग जिलों से आने वाली समूह महिलाओं ने पंजाबी और हरियाणवी सांग बजाकर ग्रुप में डांस करते नजर आए। सरस मेले में लगे सभी स्टाॅलों पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें