फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लोकगीतों और पारंपरिक धुनों पर दर्शक झूमे, वातावरण हिमाचली रंग में रंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे सामुदायिक भवन कालका में आयोजित गद्दी विरासत महोत्सव 2025 बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के लोकगायक राज़ जैरी तेरा मेरा लगन फेम, लोकगायिका सुजाता भारद्वाज, पवन ठाकुर, करतार सिंह, संदीप कपूर, विनोद जरयाल, अजय शर्मा, रितिका कौशल तथा शाहपुर ब्रदर्स बैंड ने गद्दियाली लोकगीतों और पारंपरिक धुनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा वातावरण हिमाचली रंग में रंग गया। मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने गद्दी समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष डिम्पल शर्मा, कोषाध्यक्ष दया राम, सह सचिव मोहिंदर सिंह और कमेटी सदस्य रुमाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें