फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरां सिस्टर्स के तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं नूरा सिस्टर्स। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
ंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कला व सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप कंवेशन हॉल में सूफी गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कमलेश मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रसिद्ध नूरां सिस्टर्स-ज्योति नूरां व सुल्ताना नूरां ने दमदार प्रस्तुति से माहौल को सूफियाना बना दिया। उन्होंने तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना, पटाखा गुड्डी, पिया रे इत्यादि प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कला व सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी. सुरेश ने कहा कि उन्हें गर्व है कि हरियाणा सरकार की सकारात्मक योजनाओं के तहत महिलाओं ने काफी उन्नति और तरक्की की है। हरियाणा में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान उन्होंने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी. सुरेश व निदेशक महावीर कौशिक, एसडीएम ऋचा राठी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें