कालका/पिंजौर। नंबरदार एसोसिएशन कालका ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा को सौंपा। यह ज्ञापन पिंजौर के रायतन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जिसमें नंबरदारी प्रथा को दादा-लाही परंपरा के रूप में पूर्ववत जारी रखने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री अच्छर कुमार बघारनी ने बताया कि ज्ञापन में पूर्व में स्थगित हरियाणा राज्य स्तरीय नंबरदार सम्मेलन की नई तिथि घोषित करने तथा नंबरदार वर्ग की लंबित मांगों पर शीघ्र विचार करने का आग्रह किया गया है। संवाद