फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-20 में व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह बताई जा रही वजह, सिविल अस्पताल में उपचार जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 क्षेत्र में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के प्रयास के पीछे घरेलू कलह को कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चिकित्सकों के अनुसार व्यक्ति को झुलसने की चोटें आई हैं और उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें