फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन दवा थोक विक्रेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, एसोसिएशन ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ जोन द्वारा पंचकूला के तीन लाइसेंसी दवा थोक विक्रेताओं संजय भारती, दीपक शर्मा और नरेश सरदाना की गिरफ्तारी पर पंचकूला जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-16 अग्रवाल भवन मेंं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंचकूला जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पैटर्न बीबी सिंघल, प्रधान महिंदर कक्कड़ ने बताया कि जिस तरह से थोक दवा विक्रेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इस पर मंगलवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह 8 से 10 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। चंडीगढ़ के मटका चौक, पंचकूला के सेक्टर -7/8/17/18 चौक पर और मोहाली के फेज-7/8 के लाइट पाॅइंट पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीबी की ओर से डाटा दिए जाने के बाद केमिस्टों को नोटिस देकर गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और दवा व्यापारियों को कारोबार करने दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें