फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़कों पर भीख मांग रहे 15 बच्चों को प्रशासन ने छुड़ाया, चाइल्ड केयर संस्थान भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान प्रशासन ने शनिवार को 15 बच्चों को रेस्क्यू किया है। ये बच्चे अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगते मिले। कार्रवाई के बाद बच्चों को अस्थायी रूप से पंजीकृत चाइल्ड केयर संस्थानों में शिफ्ट किया गया है। सभी के दस्तावेजों की जांच और पहचान की जा रही है। अभियान जिला बाल संरक्षण इकाई की अगुवाई में चलाया गया। इसमें विभिन्न विभागों की टीमें शामिल रहीं। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों से भीख मंगवाना गंभीर अपराध है।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल भिक्षावृत्ति के पीछे खड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक जिन बच्चों के साथ कथित अभिभावक मौजूद थे, उनसे पहचान से जुड़े दस्तावेज़ मांगे गए हैं। जहां दस्तावेज़ संतोषजनक नहीं मिले, वहां आगे की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट की सिफारिश भी की जाएगी, ताकि बच्चों की सही पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं बच्चे भीख मांगते नजर आएं, तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। अधिकारियों का कहना है कि समाज की सतर्कता से ही बच्चों को शोषण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें