पंचकूला। पिछले महीने सेक्टर-25 निवासी पूर्व आईएएस अधिकारी के घर पर पथराव और चार कारों के शीशे तोड़ने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में आरोपी संजय पूर्व आईएएस अधिकारी का केयर टेकर रह चुका है। उसने यह वारदात 24 फरवरी को की थी। आरोपी संजय ने पूर्व आईएएस आरएस वर्मा के घर के बाहर 24 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे खड़े होकर गाली गलौज की। उसने पूर्व आईएएस आरएस वर्मा को एक हाथ और एक पैर काटने की धमकी दी और पथराव करने लगा। इस घर के कई शीशे टूट गए। इसके बाद उसने ईंट-पत्थरों घर के बाहर खड़ी चार कारों के शीशे तोड़ दिए। पूर्व आईएएस आरएस वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस सौंप दी थी। चंडीमंदिर थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।