फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिल्ली से बाइक पर आता, ट्राईसिटी में स्नैचिंग कर फिर लौट जाता था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली से बाइक पर पंचकूला आकर स्नैचिंग की वारदातें करने के आरोपी विक्की (46) निवासी दिल्ली और उसके साथी उस्मान अलि को क्राइम ब्रांच-2 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों करीब 60 स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस के मुताबिक विक्की बाइक चलाता था और उस्मान अलि पीछे बैठकर राहगीरों को निशाना बनाता था। दोनों पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, मोहाली और अन्य क्षेत्रों में भी वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों कैमरों की फुटेज से मिला सुराग
लगातार हो रही स्नैचिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने पंचकूला से चंडीगढ़ और खरड़ तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी चंडीगढ़ होते हुए खरड़ और एयरपोर्ट रोड के रास्ते डेराबस्सी स्थित गुलमोहर सिटी पहुंचता था। वहां उसने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में हुई स्नैचिंग के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया।
जेल से बाहर आते ही फिर शुरू की स्नैचिंग
पुलिस के अनुसार विक्की वर्ष 2006 से स्नैचिंग कर रहा है। करीब छह महीने पहले जेल से सजा पूरी कर बाहर आने के बाद उसने दोबारा वारदातें शुरू कर दीं। पुलिस के मुताबिक हाल में उसने करीब छह स्नैचिंग कीं। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल बंद रखता और नंबर बदलता था। रिमांड के दौरान पुलिस ट्राईसिटी में हुई अन्य वारदातों और छीनी गई सोने की चेन के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें