फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी काबू, हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पांच साल पुराने चोरी के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-20 के योगेश के तौर पर हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में थाना सेक्टर-20 में एक चोरी की वारदात को लेकर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता जगन्नाथ पुत्र लेखराज निवासी सेक्टर-20 ने पुलिस को बताया था कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और किराये के मकान में रह रहा है। एक रात जब वह काम से लौटकर घर आया तो उसने देखा कि तीन युवक मोबाइल चोरी कर भाग रहे हैं। वह तीनों को जानता था क्योंकि वे उसी के पड़ोस में रहते थे। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आरोपी योगेश जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था, जिसे 2023 में अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। थाना सेक्टर-20 में तैनात सब-इंस्पेक्टर आशीष कुंडू और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को सेक्टर-20 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें