फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी में गिरफ्तार आरोपी हिरासत से फरार, पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 थाने से शौचालय जाने का बहाना कर फरार चोरी के आरोपी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गोविंदा गांव बुढ़नपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने गोविंदा को बिजली के खंभों से तार चोरी करते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पीएसआई अभिषेक छिल्लर इस मामले में जांच कर रहे थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि जब गोविंदा से पूछताछ की जा रही थी, तब उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पीएसआई अभिषेक उसे शौचालय लेकर जा रहे थे, गोविंदा ने अचानक झटका मारकर अपना हाथ छुड़ाया और पीएसआई को धक्का देकर भाग गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन गोविंदा यवनिका पार्क के अंदर छिप गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत पुलिस कस्टडी से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें