फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर का ताला तोड़कर 1.5 तोला सोना और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र स्थित एक घर से चोर, ताला तोड़कर, 1.5 तोला सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने तरुण कुमार गांव टांडा निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरुण कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी 23 सितंबर 2024 को अपने माता-पिता से मिलने सकेतड़ी गए हुए थे। 28 सितंबर को जब वे अपने मकान पर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। अंदर जाने पर लकड़ी वाले दरवाजे का सेंटर लॉक टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने घर की जांच की तो पत्नी की सोने की बाली और नाक की कोका गायब थी, जिसका वजन करीब 1.5 तोला था। इसके साथ ही घर में रखे हुए 4500 रुपये की नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें