फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने का फरार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पिंजौर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष निवासी रतपुर कॉलोनी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार निवासी रतपुर कॉलोनी पिंजौर ने शिकायत दी कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 19 जनवरी को वह अपने काम से कालका गया था। जब वह कालका-पिंजौर रोड पर व्हाइट हाउस के सामने पहुंचा तो उसी समय पीछे से हरदीप ने अपने दोस्त मनीष के साथ उस पर डंडों से हमला कर दिया।
इसमें उसकी टांगों और शरीर में काफी चोटें आईं। मामले में पिंजौर पुलिस पहले ही हरदीप को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में फरार आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें