फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
53 उत्कृष्ट नस्लों के पशु होंगे शामिल, 50 लाख तक के इनाम बांटे जाएंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से 6 से 8 फरवरी तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के मेला ग्राउंड, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। यह जानकारी उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पंचकूला डॉ. रणजीत सिंह जादौन ने दी।
डॉ. जादौन ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश की 53 उत्कृष्ट नस्लों के पशुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को राज्य सरकार की ओर से इनाम और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल मिलाकर 53 पशु श्रेणियों में करीब 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पशु लाने पर किराया मिलेगा, रोजाना लकी ड्रा
उपनिदेशक ने बताया कि पशुपालकों को प्रदर्शनी में पशु भेजने पर किराया भी विभाग द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन लकी ड्रा के माध्यम से तीन-तीन किसानों को पुरस्कार स्वरूप बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी और मिल्किंग मशीन प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


पंचकूला से निशुल्क बस सेवा
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पंचकूला जिले से प्रतिदिन 7-7 बसें निशुल्क चलाई जाएंगी। जिले के सभी पशुपालक उत्कृष्ट नस्ल के पशुओं की भागीदारी के लिए अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय या औषधालय से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. जादौन ने सभी पशुपालकों और आमजन से राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें