फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी-पंचकूला मार्ग पर 100 फीट गहरी खाई में गिरी थार, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
विज्ञापन

तीन गंभीर रूप से घायल, हादसे की जानकारी बस चालक और परिचालक ने पुलिस को दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी से पंचकूला की ओर वाया मांधना जाने वाले मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान अभिषेक खत्री (20 वर्ष), पुत्र रेशम खत्री, निवासी हरमिलाप नगर के रूप में हुई है। अभिषेक मंगलवार देर शाम अपने तीन दोस्तों ललित (23), विवेक (22) और आयुष ठाकुर के साथ मोरनी घूमने गया था। सभी युवक मांधना गांव तक पहुंचे थे और देर रात पंचकूला लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 3 बजे के बीच जब युवक मांधना गांव से पंचकूला की ओर लौट रहे थे तभी बेरवाला से लगभग 15 किलोमीटर मोरनी की तरफ गली कटिंग मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण थार गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में अभिषेक खत्री की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में ललित को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला में भर्ती कराया गया है। गाड़ी चला रहे विवेक को गंभीर चोटों के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है जबकि आयुष ठाकुर भी अस्पताल में उपचाराधीन है।

होश में आने पर ललित ने बस रुकवाकर दी सूचना
हादसे के बाद होश में आने पर घायल ललित किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचा। वहां उसने पंचकूला बस स्टैंड से मांधना गांव तक आने वाली हरियाणा रोडवेज की पहली बस 7 बजे हादसे की जगह पहुंची। उसे रुकवाकर चालक और परिचालक को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बस स्टाफ और यात्रियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि थार गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। इसी लापरवाही के चलते दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन

पीछे चल रही कार में सवार दोस्त पहुंच गए पंचकूला
बताया गया कि सात युवक दो गाड़ियों में मोरनी पहुंचे थे। वापसी के दौरान थार गाड़ी तेज रफ्तार में दूसरी कार से दो-तीन किलोमीटर आगे निकल गई। पीछे चल रही कार में सवार दोस्तों को हादसे की जानकारी नहीं लग पाई और वे सीधे पंचकूला पहुंच गए। काफी देर तक संपर्क न होने पर उन्हें हादसे की आशंका हुई। तब उन्होंने अपने दोस्तों की मोरनी की सड़कों पर दोबारा तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह मीडिया के माध्यम से उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें