फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धान खरीद से पहले गरमाया मामला, 12 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचएएफईडी कर्मचारी यूनियन ने धान खरीद से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से शांतिपूर्ण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। राज्य अध्यक्ष गुरविंदर कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में धान खरीद व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके बाद ज्ञापन हैफेड के प्रबंध निदेशक चंदर शेखर खरे को सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि धान खरीद शुरू होने से पहले ही करीब 30 प्रतिशत धान मंडियों में पहुंच चुका है। स्पष्ट ई-खरीद व्यवस्था और मानक संचालन प्रक्रिया नहीं होने से पहचान, खरीद और ऑनलाइन एंट्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। यूनियन ने तत्काल दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। साथ ही पिछले सीजन जैसी कार्रवाई नहीं करने, कर्मचारियों को निलंबन, बर्खास्तगी, वित्तीय वसूली और आरोपपत्र से बचाने तथा निलंबित-बर्खास्त कर्मचारियों के मामलों की समीक्षा कर नियमों के अनुसार बहाली की मांग की। मिलर द्वारा धान की मात्रा व गुणवत्ता स्वीकार करने के बाद कर्मचारियों पर वित्तीय भार न डालने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें