फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टेंडर लंबित, कौशल निगम देगा 212 सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नया टेंडर अभी मंजूर नहीं हुआ है। इसकी फाइल सरकार के पास लंबित है। अब 10 वर्ष के लिए नया टेंडर लगाया जाना है, पुराने टेंडर की समय सीमा भी समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन

इसके बाद इस पुराने टेंडर की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम सेनिटेशन एवं लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि 212 सफाई कर्मचारी हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम से मंगवाए जाएंगे। शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है और कई वार्ड सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभावित हो रहे हैं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों से संबंध की फाइल तुरंत निकलवा कर कर्मचारी मंगवाने के निर्देश दिए। बैठक में दो नई छोटी स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। मुख्य सड़कों की सफाई में इन मशीनों का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें