फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांचवीं बार निकाला टेंडर फिर भी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बन गईं खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हर माह सरकार को 70 करोड़ का राजस्व देने वाला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 की सड़कें अब खाई में तब्दील होने लगी हैं। दो साल में नगर निगम अभी तक 3.65 करोड़ के पांच बार टेंडर लगा चुकी है लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। नगर निगम की बेरुखी से उद्योगपति बहुत नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि इस बेरुखी से उनका व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। हर फैक्टरी के आगे सड़कों के गड्ढे अब खाई में तब्दील होने लगे हैं। थोड़ी सी बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे वाहनों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है। उद्योगपतियों का कहना है कि सरकार सड़कें नहीं बनवा पा रही है तो कम से कम पैचवर्क ही लगवा दे। इससे आवागमन में लोगों को सहूलियत होगी। वर्तमान में यहां करीब 900 फैक्टरियों में 22500 मजदूर और अन्य लोग काम करते हैं। वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेश निषाद का कहना है कि इस समस्या को नगर निगम की बैठक में उठाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में प्लाई खरीदने आए सुधीर सिंह ने बताया कि पानी अधिक भरा होने के कारण दिक्कत हो रही है। सीवर और रोड गली जाम होने के कारण यह हालात बने हैं।
विज्ञापन

टैक्स सबसे ज्यादा देने के बाद हो रही अनदेखी
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 के उद्यमी सबसे ज्यादा टैक्स दे रहे हैं। इसके बाद भी नगर निगम की तरफ से रोड गली की कोई सफाई नहीं करवाई गई है। सभी जाम पड़ी हैं। बारिश के पानी की निकासी तक नहीं हो पा रही है। सड़कों के टेंडर लगाने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस पर काम नहीं किया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस पर काम किया जाए जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। इस पर नगर निगम, एचएसवीपी की बेरुखी साफ जाहिर हो रही है। -सीबी गोयल, उद्यमी, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1

पैचवर्क ही करवा दे निगम
अगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 की सड़कें नहीं बनाई जा रही हैं तो कम से कम पैचवर्क कराया जाए। गड्ढों में पानी भरने के कारण कई बार लोग सड़कों पर फिसलकर गिर रहे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। हमारी मांग है कि निगम इस पर काम करे जिससे कि लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। अगर सबसे ज्यादा टैक्स निगम वसूलता है तो उसे सुविधा भी ठीक करनी होगी। - राकेश गर्ग, महासचिव, पंचकूला इंडस्ट्री एसोसिएशन
विज्ञापन

कोट -
नगर निगम की ओर से रोड के टेंडर लगाए गए हैं। जैसे ही टेंडर हो जाएगा रोड बनने का काम शुरू हो जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का पैचवर्क जल्द पूरा कराया जाएगा। -सचिन गुप्ता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें