फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 10 की और मौत, 194 की हालत नाजुक, 1153 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 27 Oct 2020 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 10 और मरीजों की मौत हो गई है। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में एक, हिसार में दो, पंचकूला में एक, सिरसा में एक व फतेहाबाद में दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। इसके अतिरिक्त 194 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में जहां सूबे में 1153 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, वहीं 1284 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 159457 हो गई है, जिसमें 147566 मरीज ठीक हो गए हैं। 10154 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 92.54 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि संक्रमण की दर 6.28 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 186640 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 5076 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1737 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे में गुरुग्राम में 346, फरीदाबाद में 198, सोनीपत में 47, हिसार में 116, अंबाला में 20, करनाल में 14, पानीपत में 11, रोहतक में 56, रेवाड़ी में 72, पंचकूला में 5, कुरुक्षेत्र में 15, यमुनानगर में 26, सिरसा में 40, महेंद्रगढ़ में 75, भिवानी में 28, झज्जर में 33, पलवल में 16, फतेहाबाद में 21, कैथल में 0, जींद में 6, नूहं में 1 व चरखीदादरी में 7 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें