फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दस संक्रमित मिले, अभी सक्रिय हैं 28 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के दस नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि चार मरीज ठीक हो गए हैं। अभी सक्रिय हैं 28 मरीज। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी सक्रिय मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 257 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44252 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43810 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 619672 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। इसके अलावा लोग टीकाकरण करवाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी नियम का पालन करें, जिससे कि वह अपने आप को कोराना से बचा सकें। सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं और खुद को कोरोना से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें