फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में आंधी व बारिश से पारा दो डिग्री गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाएं चलने व बारिश से मंगलवार को तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 38 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे हो गया है।
सबसे कम 18.7 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी पंजाब में कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मंगलवार को लुधियाना में 22.8 एमएम, पटियाला में 8.4 एमएम, पठानकोट में 19.5 एमएम, एसबीएस नगर में 7.7 एमएम, फरीदकोट में 2.5 एमएम की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, लुधियाना का 35.8, पटियाला का 35.0, पठानकोट का 35.1, होशियारपुर का 35.3, फिरोजपुर का 33.6, जालंधर का पारा 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 19.6 डिग्री, पटियाला का 19.6, पठानकोट का 22.2, बठिंडा का 25.2, फरीदकोट का 22.4 व फिरोजपुर का पारा 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें