फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा सदन के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने बुधवार को राज्य प्रधान तरुण सुहाग के नेतृत्व में शिक्षा सदन सेक्टर-5 पंचकूला पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव विनोद ठाकरान, राज्य महासचिव सुरेश लितानी, राज्य ऑडिटर पंकज वालिया, राज्य कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, जिला पंचकूला प्रधान गोपी चंद, रोहतक जिला प्रधान रामराज कादियान, जींद प्रधान रूपेंद्र गोयल और राज्य शिक्षक संघ के प्रत्येक जिलों से आए संघ पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य बंद कराने, एलटीसी बजट के बारे में और अन्य मांगों के समाधान करने के लिए निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा व मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन दिया। विभाग की ओर से डिप्टी डायरेक्टर सुजाता राणा ने ज्ञापन लिया। इस प्रदर्शन में राज्य महासचिव सुरेश लितानी ने कहा कि 22 फरवरी को आल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन के बैनर तले देशभर के प्राथमिक शिक्षक जंतर-मंतर पर दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार को चेताया कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को बंद करे। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करे। शिक्षा विभाग को निजीकरण की ओर न ले जाए अन्यथा सरकार को गंभीर खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें