फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को तबादले का एक और मौका, शर्तों को करना होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सरकारी स्कूलों में तैनात आपसी बदली वाले शिक्षकों को विभाग ने एक और मौका दिया है। शिक्षा विभाग ने पात्र शिक्षकों को 28 अप्रैल तक जरूरी दस्तावेज विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। पंजाब में स्थानांतरण नीति-2019 के तहत 3582 शिक्षक आपसी बदले के तहत आते हैं।
विज्ञापन

स्कूल अध्यापकों को आपसी बदलियां करवाने के संबंध में पेश मुश्किलों के हल के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा उनको एक और मौका दिया गया है। शिक्षकों को अपना आवेदन ई-पंजाब पोर्टल पर 28 अप्रैल तक अपलोड करने के लिए कहा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार हाल ही में भर्ती हुए 3582 अध्यापकों को आपसी बदली करवाने की छूट दी गई है। प्रवक्ता के अनुसार अंतर-जिला एडजेस्टमेंट के लिए दोनों उम्मीदवार एक ही श्रेणी के होने चाहिए, जबकि जिले में आपसी एडजेस्टमेंट करवाने वाले दोनों उम्मीदवार अलग-अलग श्रेणी के हो सकते हैं। इसके साथ ही विभाग के ध्यान में आया है कि कुछ अध्यापक, हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर बदली की शर्तें पूरी न होने के कारण आपसी बदली के लिए अप्लाई ही नहीं कर पाए। इस कारण बदली करवाने के इच्छुक नए भर्ती हुए 3582 अध्यापकों, सीधी भर्ती के जरिये भर्ती हुए हेड टीचर्स और सेंटर हेड टीचर्स को 28 अप्रैल तक ई-पंजाब पोर्टल पर अपनी-अपनी सामान्य जानकारी, सर्विस रिकॉर्ड, नतीजे आदि अपलोड करने के लिए समय दिया है। प्रवक्ता के अनुसार इन अध्यापकों के अलावा अध्यापक स्थानांतरण नीति 2019 के तहत बदली की शर्तें पूरी करने वाले इच्छुक अध्यापक भी 28 अप्रैल तक आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ये सभी अनुरोध केवल आपसी बदली के लिए ही प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें